साहित्य सेवा के लिए सारथी परिवार को मिला 21000 का पुरस्कार
News By :
विवेक दत्त मथुरिया
दिल्ली-मथुरा - कला,साहित्य धर्म,संस्कृति के लिए पूरे देश मे अलख जगा रही मथुरा की साहित्यक संस्था को सनातन रक्षक दल दिल्ली द्वारा 21000 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सेक्टर 16 रोहणी दिल्ली के होटल में राष्ट्रीय कवि संगम एवं सनातन रक्षक दल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में दिल्ली के प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी रामगोपाल गोयल ने सामाजिक साहित्यक संस्था सारथी परिवार के राष्ट्रीय सचिव मफतलाल अग्रवाल को 21000 रुपए का पुरस्कार एवं अंगवस्त्र के साथ प्रदान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश सिंहल, राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल, सनातन रक्षक दल के अध्यक्ष प. नमन शर्मा ,प्रमुख व्यवसाई अमित गोयल कुंदन शर्मा आदि ने कहा कि सारथी परिवार पूरे देश मे 5000 से अधिक कवियों को मंच प्रदान कर रोजगार दे चुका है। नई प्रतिभाओं के लिए भी बिना कोई शुल्क वसूले हर साल काव्य महाकुंभ का आयोजन कर रही हैं जिसमें नई प्रतिभाओं के लिए होटल,भोजन,जलपान की निशुल्क व्यवस्था कर संस्था को एक नई पहचान दी है,बल्कि सैकड़ों युवा प्रतिभाओं सोशल मीडिया के माध्यम से भी एक पहचान दी है। वक्ताओं ने कहा कि सारथी परिवार वो साहित्यक संस्था है जो बिना किसी सरकारी सहायता लिए बिना देशभर के कवियों को मंच ही नही दे रही है बल्कि उन्हें रोजगार भी मुहैया करा रही है।इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ओज कवि अजात शत्रु उदयपुर, प.अशोक नागर इंदौर, सुमित्रा सरल रतलाम,हरीश हिंदुस्तानी नवलगढ़, सौरभ जैन सुमन मेरठ, मोहित शौर्य गाजियाबाद, नेहा शर्मा नमन सहित देशभर से कवियों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में सनातन धर्म रक्षक दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संचालन एवं आभार प. नमन ने व्यक्त किया।



Leave A Comment