Breaking:

दिलीप कुमार यादव/ मफतलाल अग्रवाल 

जनपद में गरीब छात्रों की सैकड़ों करोड़ की छात्रवृत्ति का घोटाला कर बड़ी-बड़ी बिल्डिगें खड़ी करने वाले 153 कॉलेज संचालकों पर ई ओ डब्लू द्वारा कानपुर में रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के बाद अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। जिससे घोटालेबाज शिक्षा माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। घोटालेबाजों में भाजपा सहित सभी राजनैतिक दलों के नेता और उनके समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हैं।
जनपद में पिछले करीब 3 दशक से नकल छात्रवृत्ति के लिए चर्चित हो चुके मथुरा जनपद में शिक्षा के मंदिर लूट खसोट के अड्डे बन गये हैं।  मानकों के अनुरूप न भवन है ना टीचिंग फैकेल्टी लेकिन संस्थान दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहे हैं। सस्ते नाकाबिल स्टाफ से शिक्षण और भरपूर फीस से भी उनका पेट नहीं भरा तो बच्चों की छात्रवृत्ति ही डकार गये। सत्ताधारी दल के विधायक पूरन प्रकाश की शिकायत पर भी 4 साल बाद जांच  कर एफआईआर दर्ज हो पई है। ईओडब्ल्यू कानपुर में दर्ज हुई फिर के बाद विस्तृत जांच शुरू हो गई है। इससे जिले के 153 निजी शिक्षण संस्थानों के प्रबंधन के पसीने छूटने लगे हैं।


मथुरा जनपद में शिक्षा माफियाओं का नेटवर्क कितना मजबूत है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सत्ताधारी दल के विधायक की शिकायत के बात कुछ एक्शन हुआ है। विधायक ने शिक्षण सत्र 2015-16 से 2019-20 तक निजी संस्थानों में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति में अनिवायताओं का मामला शासन की समक्ष रखा। लंबी जांच पड़ताल और पर अभी के बाद 23 और 130 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धरा
409, 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(2) में अभियोग पंजीकृत हो पाया। 153 शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक रजिस्टर आदि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज होने के साथ-साथ अनेक तत्कालीन जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इतनी लंबी जांच प्रक्रिया के दौरान एक प्रबंधन की मृत्यु भी हो चुकी है जो कि एफआईआर में नेम्ड हैं। 
उल्लेखनीय है कि जनपद में नाम चिन माने जाने वाले शिक्षण संस्थान और समाज में बहुत ही अच्छी छवि रखने वाले प्रबंधकों के संस्थान भी छात्रवृत्ति एवं शुल्कपतिपूर्ति घोटाले में शामिल हैं। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि किसी व्यक्ति ने एक संस्थान की स्थापना की और देखते ही देखते हैं उनके आधा दर्जन से ज्यादा संस्थान खड़े हो गए। संस्थाओं के नाम में थोड़ा-थोड़ा परिवर्तन होता रहा और शिक्षा के यह मंदिर कुकुरमुत्ते की तरह जनपद में चाहुं ओर उगते रहे।

23 कागजी संस्थानों के पांच प्रबंधक 
पांच प्रबंधक 23 संस्थानों की कमान संभाले हुए थे। जीर्ण-शीर्ण भवन व बंद संस्थान संचालित दर्शाये हुए थे। इनके द्वारा छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति नियमावली का अनुपालन नहीं किया। विभिन्न प्रोफेसनल कोर्स का संचालन दर्शा, छात्रों की वास्तविक संख्या से ज्यादा संख्या दिखा कूटरचित दस्तावेजों की बिना पर छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति का गवन किया जाना पाया गया। धारा 409 ,419 ,420 ,467 ,468 ,471, 120 बी भारतीय दंड विधान का अभियोग पंजीकृत कर विस्तृत विवेचना का आदेश की अपेक्षा की गई।
आलोक कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी बलदेव, मथुरा प्रबंधक 2 कालेज बी एस एम कालेज आफ टेक्नीकल एण्ड मैनेजमेंट बहादुर सोंख, मथुरा एवं भंवर सिंह मुखियाजी बीटीसी कॉलेज बहादुर सोंख मथुरा।
कृष्ण कुमार पुत्र बनी सिंह निवासी ग्राम किलोनी बलदेव प्रबंधक 2 कालेज एसीएस कॉलेज आफ फार्मेसी किलोनी बलदेव, बी एस एस फार्मेसी कॉलेज ऑफ़ बलदेव जनपद मथुरा।
श्रीनिवास पुत्र श्री नत्थी सिंह निवासी ग्राम दौलतपुर प्रबंधक 9 कालेज राजवीर सिंह सिकरवार कॉलेज सैदपुर बलदेव,  प्रबंधक आरबीएस कॉलेज मड़ोरा मथुरा, बीटीसी कॉलेज मरोड़ा मथुरा, प्रबंधक आरबीएसएस कॉलेज ऑफ़ बीटीसी सैदपुर मथुरा, प्रबंधक आरबीएसएस कॉलेज सैदपुर बलदेव मथुरा, प्रबंधक राजवीर सिंह सिकरवार बीटीसी कॉलेज सैदपुर बलदेव मथुरा,प्रबंधक आरकेजे एजुकेशन इंस्टिट्यूट टाउनशिप चौराहा मथुरा,  प्रबंधक आर के जे एजुकेशन इंस्टिट्यूट टाउनशिप चौराहा मथुरा, प्रबंधक मथुरा वृन्दावन कालेज टाउनशिप मथुरा।
शिव सिंह पुत्र रत्न सिंह नगला बली बलदेव प्रबंधक 8 कालेज  आर एस एस डिग्री कालेज सैदपुर, आर एस एस कालेज आफ टेक्नोलॉजी एण्ड मेनेजमेंट सैदपुर , आर एस एस पी जी कालेज सैदपुर बलदेव, राजेन्द्र सिंह सिकरवार कालेज आफ फार्मेसी छौली, सावित्री देवी आयुर्वेदिक कालेज आफ फार्मेसी सैदपुर, एन एस एस कालेज आफ एजुकेशन छौली, प्रबंधक एन एस एस कालेज आफ बीटीसी छौली, एन एस एस कालेज आफ मेनेजमेंट छौली मथुरा।
हर्ष भास्कर पुत्र बिहारी लाल निवासी आगरा प्रबंधक 2 कालेज एफ डी आई इंस्टिट्यूट शहजादपुर फरह एवं एफ डी आई इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी शहजादपुर फरह मथुरा।

 

छात्रवृत्ति घोटाले में फंसे 130 शिक्षण संस्थान


एफडी इंस्टिट्यूट ऑफ़ बीटीसी फरह, एफडीआई इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज शहजादपुर पौरी, गिरिराज महाराज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट मथुरा, आईवीएस पॉलिटेक्निक कॉलेज अकबरपुर, ईश्वर चंद्र विद्यासागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, ईश्वर चंद्र विद्यासागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, सीआरएस कॉलेज खुशीपुरा लाल, इंस्टिट्यूट ऑफ़ रिहैबिटेशन एंड एलाइड स्टडीज कॉलेज, बीडीएस कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी पैगांव, भू देवी माता महाविद्यालय पैगाव, भू देवी माता कॉलेज आफ फार्मेसी पैगांव, किशोरी रमन शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय मथुरा, गायत्री एजुकेशन इंस्टिट्यूट रसूलपुर, जीडी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी राया, दिव्या कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी फरह, दिव्या कॉलेज आफ एजुकेशन फरह, श्री धन्वंतरी आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर छाता, बीके डिग्री कॉलेज राया, बीके इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी राया, बीके पॉलिटेक्निक राया, बाबूलाल महाविद्यालय गोवर्धन, बाबूलाल विधि महाविद्यालय गोवर्धन बाबूलाल कॉलेज आफ फार्मेसी गोवर्धन, केडी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मथुरा, संस्कृति महाविद्यालय छाता, संस्कृति स्कूल ऑफ़ पॉलिटेकनिक, संस्कृति इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन ऑफ़ रिसर्च,  संस्कृति इंस्टीटट अप्लाइजर इंडस्ट्रीज बीटीसी, संस्कृति इंजीनियरिंग कॉलेज, संस्कृति इंस्टिट्यूट ऑफ़ पॉलिटेकनिक, संस्कृति इंस्टीट्यूट अप्लाइड इंडस्ट्रीज,  संस्कृति कॉलेज ऑफ़ होम्योपैथी फर्मेसी, संस्कृति स्कूल का स्ट्रक्चरल एंड डेवलपमेंट डिसेबिलिटी, संस्कृति इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट आफ टेक्नोलॉजी, संस्कृति स्कूल आफ बिजनेस मथुरा संस्कृति विश्वविद्यालय मथुरा, ईशन कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, महावीर सिंह चाहर नर्सिंग एंड फार्मेसी कॉलेज हथोड़ा महावन, एसएमएस एजुकेशन इंस्टिट्यूट पाली डुंगरा सोंख, वन महाराज इंजीनियरिंग कॉलेज वृंदावन, वन महाराज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी वृदावन, लॉर्ड कृष्णा ऑफ़ एजूकेशन जाजम पट्टी मागोर्रा, एसजीएस कॉलेज आफ फार्मेसी मथुरा, मुरलीधर महाविद्यालय, एसजीएस कॉलेज ऑफ़ बीटीसी, एसबीएस आयुर्वैदिक कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, एसबीएस कॉलेज ऑफ़ लॉ, एसबीएस कॉलेज शेरगढ़ रोड फालेन छाता, केडीसी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी ओल, पीएमबी पॉलिटेक्निक मथुरा, हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी फरह, पीके पॉलिटेक्निक मथुरा, पीके डिग्री कॉलेज सोनई, पीसीपीएस कालेज ऑफ़ फार्मेसी उसपार, पंडित चंद्र प्रकाश शर्मा महाविद्यालय उसपार, पीसीपीएस कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी ऑफ़ मैनेजमेंट , चंद्र प्रकाश डिग्री कॉलेज मथुरा, डीसीएस टीचिंग कॉलेज मथुरा, गुलकंदी लालाराम पीजी कॉलेज पटेलोनी, डीएनबी कॉलेज सादाबाद रोड जटौरा, हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर स्टडीज फरह, उन्नति फार्मेसी कॉलेज , उन्नति मैनेजमेंट कॉलेज, एंड टेक्नोलॉजी, उन्नति फार्मेसी कॉलेज फरह ,‌उन्नति मैनेजमेंट कॉलेज फरह, जीडी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी मदैम राया, डीसीएस कॉलेज ऑफ़ ला मथुरा, बाबा साहेब अंबेडकर पॉलिटेक्निक मथुरा, कैट पॉलिटेक्निक स्कूल मथुरा, कनिष्ठा पॉलिटेक्निक स्कूल एंड मैनेजमेंट मथुरा, कैट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट मथुरा , उषा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट फरह, कनिष्ठा एजुकेशन इंस्टिट्यूट एंड मैनेजमेंट बीटीसी मथुरा, आसलर बिजनेस स्कूल फरह, महाराजा बीटीसी कॉलेज पाली डूंमरा, पीके इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ऑफ़ मैनेजमेंट मथुरा, एस के एस कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी नगला सहसू राया, चौधरी चिरंजीलाल कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी मथुरा, पीजीएस नेशनल कॉलेज ऑफ़ ला मुडेसी, श्री कन्हैयालाल महाविद्यालय मथुरा, श्री लोकमणि शर्मा महाविद्यालय बघर्रा नौहझील, श्रीमती प्रेमलता माया देवी अग्रवाल बालिका महाविद्यालय राया, श्रीमती दुर्गा देवी कॉलेज जटौरा रोड बलदेव, श्री दिगंबर सिंह अंगूरी देवी इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी सहार छाता, सिकरवार कॉलेज सैदपुर मथुरा, एसकेजी कॉलेज आफ फार्मेसी छाता, एस जम महाविद्यालय पाली डुंगरा, केएम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी पाली डूंगरा, के एम मेडिकल कॉलेज आफ हॉस्पिटल पाली डूंगरा, सम नर्सिंग कॉलेज पाली डूंगरा, श्री सिद्धिविनायक कॉलेज ऑफ़ लॉ जमुनावता गोवर्धन, श्री सिद्धिविनायक महाविद्यालय,  एसडीएस महाविद्यालय कोसी खुर्द, श्री रमन सिंह डिग्री कॉलेज खिरारी राया, फैज़ ए आम मॉडर्न पीजी कॉलेज मथुरा, महादेवी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी कोसीकलां, ज्ञान एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बीटीसी लालपुर गोवर्धन, ज्ञान इंस्टीट्यूट लालपुर, ज्ञान एजुकेशनल इंस्टिट्यूट मथुरा, पीएनबी पॉलिटेक्निक मथुरा, ओडीएम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी ओल राय मथुरा, श्रीमती ओमवती देवी कॉलेज आफ फार्मेसी मथुरा, जसवंत सिंह भदोरिया कॉलेज आफ फार्मेसी मथुरा, जसवंत सिंह भदोरिया लॉ कॉलेज, जसवंत सिंह भदोरिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, जसवंत सिंह भदोरिया डिग्री कॉलेज, जसवंत सिंह भदोरिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज, जसवंत सिंह भदोरिया टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज, लोटस इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजूकेशन एंड रिसर्च डीएलएड मथुरा, लोटस शिक्षा संस्थान बीएड मथुरा, लोटस शिक्षा संस्थान डीएलएड कोर्स मथुरा, रमेश चंद्रकला देवी कॉलेज ऑफ़ बीटीसी मांट, रमेश चंद्रकला देवी कॉलेज का मैनेजमेंट मांट, आर आर पैरामेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल धोली प्याऊ, विमला देवी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी मथुरा, विमला देवी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी आयुर्वेदिक बहादुर सोंख, आरबीएस कॉलेज बाद, श्री गिरिराज महाराज कॉलेज, श्री गिरिराज महाराज पॉलटेक्निक, किशन प्यारी शुक्ला कॉलेज मुडेसी, पूरन गोपाल शुक्ला अकैडमी मथरा, पूरन गोपाल शुक्ला नेशनल कॉलेज, श्री गिरिराज महाराज कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, जीएल बजाज ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन अकबरपुर, ईशन कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट फरह, सीआरसी होम्योपैथिक फर्मेसी
 मथुरा, सीआरसी आयुर्वैदिक नर्सिंग एंड फार्मेसी मथुरा, सीआरसी फार्मेसी कॉलेज मथुरा, एसएलएस फार्मेसी एंड नर्सिंग कॉलेज मथुरा शामिल है।
इस संबंध में रिपोर्टकर्ता मो. शाकिर निरीक्षक आर्थिक अपराध अनुसंधान कानपुर सहित अन्य विवेचकों एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी मथुरा से बिषवाण द्वारा मोबाइल पर संपर्क किया गया तो संपर्क नहीं हो सका ।

विधायक का कहना है...

शिकायतकर्ता एवं बलदेव विधानसभा के विधायक पूरन प्रकाश ने बताया कि उन्होंने शिक्षण सत्र 2015-16 से 2019-20 तक छात्रवृत्ति एवं शुल्क  प्रतिपूर्ति मैं अनियमिताओं की शकायत शासन से की थी। अनुभाग सचिव शासन मनोज वर्मा के आदेश पर जांच 20 जुलाई 2021 को ई ओ डब्लू संगठन कानपुर ने जांच सोंपी गई। जांच के उपरांत 15-04-25 को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश शासन ने दिए । 09-05-2025 को थाना कानपुर सेक्टर ई ओ डब्लू में प्रथम सूचना रिपोर्ट 01 दर्ज की गई है। अब इस मामले में विस्तृत जांच कर घोटाले की परतें खुलेंगी। किस संस्थान में कितना घपला हुआ इसका पता विस्तृत जांच से लगेगा। बीते दिनों जिला प्रशासन ने भी अपनी रिपोर्ट भेज दी थी। 

मुफ्त समान अनिवार्य शिक्षा एक दिवास्वप्न

मिलती जुलती खबरें

Leave A Comment

Recent Comments

Don't worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).