बांकेलाल बने अग्रवाल समाज सेवा समिति के अध्यक्ष
News By :
बलदेव, समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय अग्रवाल समाज सेवा समिति की नई कार्यकारणी का गठन सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
अग्रवाल धर्मशाला रीढ़ा रोड बलदेव पर अग्रवाल समाज सेवा समिति की बैठक जगदीश प्रसाद अग्रवाल मिश्री वालों की अध्यक्षता में हुई जिसमें संयुक्त चुनाव अधिकारी दिनेश चंद्र अग्रवाल बोली सेठ विनोद गर्ग टीवीएस वालों की देखरेख में नई कार्यकारणी का गठन सर्वसम्मति से हुआ।जिसमें बांकेलाल गोयल गोकुल वासी मिठाई वालों को अध्यक्ष, नवीन अग्रवाल महामंत्री, बलदेव अग्रवाल पटलौनी वाले कोषाध्यक्ष, प्रशान्त अग्रवाल आय व्यय निरीक्षक तथा संगठन मंत्री विनोद अग्रवाल गैस वाले कार्यक्रम संयोजक विनोद अग्रवाल छौली वाले सहसंयोजक सुभाष अग्रवाल कासिमपुर वाले वास्तु भंडारी हरिओम अग्रवाल बरौली वाले को सर्वसम्मति से चुना गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव अग्रवाल छैलबिहारी गोयल, राजीव अग्रवाल ,राकेश अग्रवाल महेश चंद ,कन्हैया अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल ,पवन गोयल तुलसीराम अग्रवाल राजू अग्रवाल ,सुनील अग्रवाल आदि लोग उपस्थित थे संचालक पवन गोयल ने किया आभार व्यक्त निवर्तमान अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने किया ।



Leave A Comment