65 करोड़ की चौथ वसूली, महिला एंकर सहित दो पत्रकार गिरफ्तार, 34.50 लाख बरामद
News By :
नोएडा, अभी तक कथित पत्रकारों द्वारा अधिकारियों,व्यापारियों, नेताओं को ब्लैकमेल के मामले तो बहुत सुने होंगे।लेकिन नोएडा में एक टीवी चैनल की महिला एंकर द्वारा अपने ही चैनल के अधिकारियों पर यौन शोषण का आरोप लगाकर 65 करोड़ की चौथ वसूली मांगे जाने का मामला सामने आया हैं। जिसमें पुलिस ने 34.50 लाख की नगदी सहित उसके साथी पत्रकार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दलित,महिला, एससी /एसटी एक्ट,बलात्कार के नाम पर बने सख्त कानूनों के नाम पर देश भर में धन वसूली का खेल थमने का नाम नही ले रहा है। ताजा मामला नोएडा में सामने आया है जहां एक टीवी चैनल की एंकर ने अपने ही प्रबंधन पर यौन शोषण का आरोप लगाकर अपने सहयोगी पत्रकार के साथ 65 करोड़ की चौथ वसूली का प्रयास किया। जिसमें प्रबंधन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद नोएडा पुलिस ने महिला एंकर शाजिया निसार, उसके सहपाठी एवं एक राष्ट्रीय समाचार पत्र डिजिटल शाखा में कार्यरत पत्रकार आदर्श झा को 34.50 लाख की रकम के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को 14 दिन की हिरासत में जेल भेज दिया।
बताया जाता है कि ‘भारत 24’ न्यूज़ चैनल में कार्यरत एंकर शाजिया निसार और एक राष्ट्रीयअख़बार की डिजिटल शाखा में पदस्थ एंकर आदर्श झा को ब्लैकमेलिंग व उगाही सिंडिकेट चलाने के आरोप में नोएडा पुलिस ने मंगलवार की सुबह गिरफ्तार किया।‘भारत 24’ प्रबंधन की ओर से कराई गई रिपोर्ट के बाद, नोएडा सेक्टर-58 थाना पुलिस ने अलसुबह दोनों को गिरफ्तार कर सिविल जज (जूनियर डिवीजन-द्वितीय), गौतम बुद्ध नगर की अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान शाजिया ने कोर्ट में हंगामा किया और पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाए। न्यायाधीश जुही आनंद ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत (21 जून 2025 तक) में जेल भेजने का आदेश दिया। गिरफ्तारी से पहले शाजिया के घर की तलाशी में पुलिस को ₹34.50 लाख की नकदी मिली। अभियोजन पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक चौहान ने पैरवी की। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट संख्या 195/2025 भारतीय दंड संहिता की अनेक धाराओं के तहत दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ न्यूज चैनल प्रबंधन की ओर से शिकायत दी गई। दोनों पर ब्लैकमेलिंग व उगाही सिंडिकेट चलाने का आरोप है। दोनों ने मिलकर 65 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने शाजिया के घर से करीब 34.50 लाख रुपये बरामद किए हैं। उधर, नोएडा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या अन्य लोग भी ब्लैकमेल सिंडिकेट में शामिल हैं।
सेक्टर -62स्थित निजी न्यूज चैनल के मालिक /ग्रुप एडिटर जगदीश चंद्रा,कंसल्टिंग एडिटर अनीता हाडा,एचआर हैड अनु श्रीधर द्वारा तीन अलग अलग दर्ज कराई रिपोर्ट में टीवी चैनल एंकर शाजिया निसार, मां नसीम बानो, पत्रकार आदर्श झा के खिलाफ अवांछित मांग,अभद्रता,धमकी,एवं झूठे यौन शोषण का आरोप लगाकर जेल भिजवाने की धमकी दी थी। दोनों की गिरफ्तारी के बाद जहां मीडिया में हड़कंप मचा हुआ है वहीं इस हाई प्रोफाइल मामले में नोएडा पुलिस कुछ बताने से कतरा रही है।



Leave A Comment