वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता :- विधायक प्रतिनिधि

0
552

बलदेव. यमुना मिशन फाउंडेशन द्वारा विकसित एवं संरक्षित यमुना किनारे स्थित तुलसी वन,गऊ घाट पर विधानसभा बलदेव के विधायक श्री पूरन प्रकाश के प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री पंकज प्रकाश के नेतृत्व में बलदेव क्षेत्र के सैकड़ों प्रवुद्ध नागरिकों ने बृक्षारोपण कर पवित्र पाविनी माँ यमुना को प्रदूषण मुक्त करने और परिवेश को हरित बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है, स्वच्छ एवं शुद्ध परिवेश तथा पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु बृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।
उन्होनें उपस्थित गणमान्य प्रवुद्ध नागरिकों से वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण करना भी हमारा प्रमुख दायित्व है ताकि पर्यावरण स्वच्छ रह सके और बीमारियों से बचाव हो सके।
समाजसेवी संजीव अग्रवाल ने बताया कि परिवेश को संतुलित बनाने में वृक्षारोपण का बहुत बड़ा योगदान है।
उन्होंने यमुना मिशन द्वारा जन-जन की आराध्या माँ यमुना के संरक्षण और परिवेशीय विकास के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्य में बलदेव के युवाओं की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
शिक्षाविद डॉ जगदीश पाठक ने यमुना मिशन द्वारा माँ यमुना के संरक्षण के लिए किये जा रहे अथक प्रयासों को सराहा, उन्होनें फलदार, छायादार, फूलदार सहित कई पौधों का रोपण किया गया।
सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक सुदीप बंसल ने कहा कि यमुना की तलहटी को हरी चादर के रूप में विकसित करके यमुना मिशन ने इस क्षेत्र को एक अलग पहचान दी है,यह क्षेत्र आज से पांच वर्ष पहले अपनी दुर्दशा पर आँशु बहाता था,आज यँहा लाखों पक्षियों की चहचाहाहट और कलकलाहट हजारों श्रद्धालुओं को प्रतिदिन यमुना आरती के लिए आकर्षित करती है।
सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं, हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम पेड़ों को बचायें और जनमानस को अधिक से अधिक बृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित करें।
उन्होने कहा कि पेड़ों को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है, वास्तव में यदि पेड़ नहीं होते तो धरती पर जन जीवन ही नहीं होता। पेड़ हमें विभिन्न प्रकार के फलों,फूलो और ऑक्सीजन की प्रचुरता प्रदान करते हैं। पेड़ हम सबको छाया प्रदान करने के साथ साथ वातावरण को भी ठंडक प्रदान करते हैं, वृक्ष वातावरण मे नमी के स्तर को नियंत्रित करते हुए ,मिट्टी के कटान को रोकने में मदद करते हैं। वृ़क्षों से हमें बहुत सी जीवन उपयोगी वस्तुएं मिलती है। वृक्षों से ही पर्यावरण का निर्माण होता है।
इस अवसर पर विकास अग्रवाल,बसंत बंसल,करन अग्रवाल,पवन गोयल,पुष्पेंद्र शर्मा, राज कुमार शर्मा,ओम प्रकाश भगत जी,ऋषि बंसल, अमित भारद्वाज,माखन लाल छौंकर आदि की उपस्थिति मुख्य रही।