![Vishban prgrm](https://www.vishban.com/wp-content/uploads/2021/09/Vishban-prgrm-696x462.jpg)
मथुरा। विषबाण मीडिया ग्रुप के दस वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित दस दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का समापन रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सम्मान समारोह के साथ ब्रजकला केंद्र पर हुआ। सभी दस दिनों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें नाट्य मंचन, कवि सम्मेलन, रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहे।
मसानी तिराहा स्थित ब्रज कला केंद्र में 14 सितंबर से दस दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें पहले दिन मां सरस्वती के चित्रपट के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। इसके बाद हिंदी दिवस के अवसर पर 31 साहित्यकारों का सम्मान पद्मश्री मोहनस्वरूप भाटिया एवं प्रमुख समाजसेवी अनिल अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसी दिन रात्रि में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।
![](http://www.vishban.com/wp-content/uploads/2021/09/Vishban-prgrm02-300x200.jpg)
तत्पश्चात् भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी की भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें भक्ति गीतों की रसवर्षा हुई। सांस्कृतिक उत्सव में देश के मशहूर गीतकार राजीव राज इटावा, अंतर्राष्ट्रीय कवि अजातशत्रु उदयपुर, शशिकांत यादव देवास, मशहूर शायर हाशिम फिरोजाबादी, देश के ओजस्वी कवि गौरव चौहान, हास्य कवि धमचक मुलतानी, लक्ष्मण नेपाली, लॉफ्टर चैंपियन विनोद पाल, हास्य कवि सबरस मुरसानी, राजकुमार रंजन आगरा, अर्जुन सिंह चांद झांसी, सोमदत्त व्यास भरतपुर, गोविंद गजब, उत्कर्ष उत्तम रायबरेली, ज्ञानेंद्र वत्सल लखीमपुर खीरी, रंजना सिंह ’हया’ लखीमपुर खीरी, पदम अलबेला, पंकज टूटपड़े, अंगद सिंह धारिया, जयकुमार जय, रामबाबू सिकरवार, सुनील कुमार पाराशर, चेतना शर्मा, दीपशिखा रायसेन, ममता वाणी झांसी, समीन कौशर, रजिया बेगम, शिवम हथगामी गोंडा, एकता भारती पीलीभीत सहित 151 से अधिक कवि ने काव्य पाठ किया।
इसके अलावा आरंभ नाट्यशाला मथुरा के कलाकारों द्वारा इच्छामृत्य ’फंदी’ का मंचन किया। साथ ही प्रमुख रंगकर्मी डीएस पाल के निर्देशन में इप्टा के कलाकारों द्वारा महंगाई, भ्रष्टाचार और अच्छे दिनों को लेकर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सारथी परिवार के सहयोग से ’पत्रकारिता परिचर्चा एवं पत्रकार सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। जिसमें विरक्त संत गोविंदानंद तीर्थ महाराज एवं पद्मश्री मोहनस्वरूप भाटिया द्वारा संयुक्त रूप से 51 वरिष्ठ पत्रकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर एवं पटुका पहनाकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सूचना अधिकारी प्रशांत सुचहरी ने पत्रकारिता परिचर्चा को संबोधित किया। इस दौरान विषबाण मीडिया ग्रुप के संपादक एवं सांस्कृतिक उत्सव के आयोजक मफतलाल अग्रवाल ने बताया कि इस सांस्कृतिक उत्सव में 151 से अधिक कवि, 100 साहित्यकार एवं 100 से अधिक कलाकार तथा 50 से अधिक सामाजिक कार्यकर्ताओं को विषबाण द्वारा सम्मानित किया गया।
![](http://www.vishban.com/wp-content/uploads/2021/09/Vishban-prgrm01-300x199.jpg)
कार्यक्रम के समापन समारोह में भारतीय संस्कृति परिषद् के कलाकारों द्वारा चारों धाम से निराला ब्रज धाम गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। इसके अलावा मयूर नृत्य, डांडिया, सुदामा लीला, राधा कृष्ण की झांकियां प्रस्तुत की गईं। वहीं अलीगढ़ से आए नाग-नागिन रूपी कलाकारों के जोड़े ने फिल्मी धुनों पर नृत्य कर कार्यक्रम में समां बांध दिया। अंत में श्रीबांके बिहारी की आरती कर सांस्कृतिक उत्सव का समापन किया गया। समापन समारोह में विषबाण मीडिया ग्रुप के संपादक मफतलाल अग्रवाल ने सभी कलाकारों-कवियों को सम्मानित किया। वहीं ब्रज कला केंद्र के महामंत्री राजेंद्र प्रसाद बंसल ने भी सभी कलाकारों एवं विषबाण मीडिया ग्रुप के संपादक मफतलाल अग्रवाल को पटुका पहनाकर एवं साहित्य की पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित किया। सांस्कृतिक उत्सव में जगदीश वर्मा ’समंदर’, चंद्रशेखर गौड़, डॉ. दीपक गोस्वामी, अतुल उपाध्याय, ललित अग्रवाल, विपिन शर्मा ’स्टूडियो मार्क, आईएमए के राष्ट्रीय संयोजक नरेंद्र एम चतुर्वेदी, पंडित संजय पाराशर, भाजपा नेता ममता भारद्वाज, अनीता भारद्वाज, राधाबिहारी गोस्वामी, अशोक यज्ञ, डॉ. धर्मराज सिंह ने कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं संभाली। विषबाण मीडिया ग्रुप के संपादक मफतलाल अग्रवाल ने कार्यक्रमों में आने वाले कवि, कलाकार, अतिथियों, दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।